HomeHealth & Fitnessबिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों...

बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर शनिवार की रात मोहर्रम के अवसर पर ताजिया विसर्जन एवं पहलाम के बाद उपद्रव और मारपीट की घटना से इलाके में तनाव फैल गया। उपद्रवियों ने कई घरों, दुकानों और मंदिर परिसर में हमला कर तोड़फोड़ की। घटना में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोप है इस दौरान हिंदुओं के घरों को निशाना बनाया गया। तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देररात कुछ लोगों ने बरिऔल चौक और आसपास के क्षेत्रों में उत्पात मचाया। उपद्रवियों ने कई घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की। मंदिर की चाहरदीवारी क्षतिग्रस्त कर दी। दुकानों के शीशे तोड़ दिए तथा इलाके में लगे सीसीटीवी को भी नुकसान पहुंचाया। कई मकानों की एस्बेस्टस की चादरें भी क्षतिग्रस्त कर दी। इस दौरान रास्ते में जो लोग मिले उनके साथ मारपीट की गई।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और हालात पर काबू पाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जाले रेफर किया गया। पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments