Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जमीन विवाद में पत्नी ने पति का सिर फोड़ा:मकान अपने नाम कराने...

जमीन विवाद में पत्नी ने पति का सिर फोड़ा:मकान अपने नाम कराने से इनकार पर दी जान से मारने की धमकी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में जमीन और मकान अपने नाम कराने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हिंसक हो गया। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी पर मारपीट कर सिर फोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। यह घटना 26 जून की रात करीब 1:30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है। करीब एक माह पहले वह दूसरी महिला को अपने साथ घर लाए थे। पति का आरोप है कि घर आने के बाद से ही महिला उन पर मकान और जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने जमीन अपने नाम करने से इनकार किया, तो महिला आए दिन गाली-गलौज और झगड़ा करती थी। वह परिवार के अन्य सदस्यों को भी घर आने से रोकती थी। आरोप है कि 26 जून की रात लगभग 1:30 बजे इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इस दौरान महिला ने गाली देते हुए पति के कान पर चोट पहुंचाई और ईंट मारकर उनका सिर फोड़ दिया। पति ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी महिला ने उन्हें और उनके भाई-पट्टीदारों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। घटना के बाद पीड़ित ने कलवारी थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments