HomeUncategorizedअपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट एवं गिलौला में अर्दली...

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट एवं गिलौला में अर्दली रूम आयोजित कर विवेचनाओं एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा* *लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं विशेष अभियानों में प्रगति लाने के दिए निर्देश*

*अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह* द्वारा *थाना मल्हीपुर, थाना हरदत्तनगर गिरंट एवं थाना गिलौला* पर थाना प्रभारियों एवं विवेचकगण के साथ अर्दली रूम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर *विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा* की गई, जिसमें लंबित विवेचनाओं एवं लंबित प्रार्थना पत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। विवेचकों को निर्देशित किया गया कि ऐसे मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे *न्यायिक प्रक्रिया में गति आए* तथा *जनसामान्य को समयबद्ध न्याय* प्राप्त हो सके।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा *गैंगेस्टर अधिनियम के लंबित अभियोगों में धारा 14(1) उ०प्र० गैंगेस्टर अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही की समीक्षा, गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही में जिलाबदर की स्थिति तथा साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण* की समीक्षा की गई।

साथ ही ऑनलाइन प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए *ऑपरेशन क्लीन, ऑपरेशन दहन एवं ऑपरेशन त्रिनेत्र, यक्ष ऐप पर अपराधियों का सत्यापन* के तहत की गई कार्यवाहियों का अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त *पुरस्कार घोषित/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा एनबीडब्ल्यू/बीडब्ल्यू की तामील* की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर संबंधित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं विवेचकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments