#बस्ती_न्यूज
बस्ती में हीरो एजेंसी के सामने बस्ती-कांटे मार्ग पर सड़क पर बने गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोग बाइक और अन्य वाहनों से गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी न तो इस गड्ढे को भरवा रहे हैं और न ही नगर पंचायत द्वारा जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जा रही है। मुंडेरवा कस्बे से दो किलोमीटर पूर्व संतकबीरनगर जनपद की सीमा के निकट बस्ती-कांटे मार्ग पर घरों से निकलने वाले पानी की वजह से सड़क टूटकर गड्ढा बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क में बने इस गड्ढे की वजह से प्रतिदिन कोई न कोई व्यक्ति चोटिल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 28 मई को इसी गड्ढे में गिरकर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, और इस महीने भी 12 से 15 लोग यहां बाइक और साइकिल से गिरकर घायल हो चुके हैं। वार्ड नंबर 12 पटेल नगर के सभासद आलोक कुमार चौधरी ने बताया कि लोगों के घरों से पानी बहकर सड़क पर आता है, जिसकी वजह से सड़क टूट रही है। उन्होंने कहा कि जब तक जल निकासी का समुचित प्रबंध नहीं होगा, तब तक यही स्थिति बनी रहेगी। पटेल नगर के सभासद आलोक कुमार चौधरी, केसरी नंदन गुप्ता (आटा चक्की संचालक), शिवशंकर गौड़ (चाय की दुकान), भोला अग्रहरी, सन्नी सोनी सहित अन्य लोगों ने नाला निर्माण की मांग की है, ताकि समस्या का समाधान हो सके। इस विषय पर मुंडेरवा नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह टिंकू से बात करने पर उन्होंने बताया कि अभी नाला निर्माण के लिए टेंडर जारी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अब बरसात आ गई है, टेंडर शुरू होने पर उसे कराया जाएगा। साथ ही, मौजूदा स्थिति को देखते हुए गड्ढे को भरवाने की बात भी कही।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मुंडेरवा में जर्बस्ती-कांटे मार्ग पर गड्ढे से लगातार हादसे:लोग हो रहे चोटिल, नाला निर्माण की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












