सिद्धार्थनगर। बांसी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुर्थिया में सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लालजी यादव ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। जनसंपर्क के दौरान लालजी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी क्षेत्र के विकास, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़क, बिजली और सिंचाई जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों से जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर सहयोग करने की अपील भी की। ग्रामीणों ने लालजी यादव को सड़क, पेयजल, कृषि, रोजगार और अन्य स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। इस पर लालजी यादव ने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों को संबंधित अधिकारियों और शासन स्तर तक मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने लालजी यादव का स्वागत करते हुए उनसे क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत रहने की अपेक्षा व्यक्त की
लालजी यादव ने ग्रामीणों से किया संवाद, सुनीं समस्याएं:बांसी विधानसभा के कुर्थिया में जनसंपर्क अभियान चलाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












