श्रावस्ती के गिलौला थाने के बाहर किसान यूनियन और पुलिस आमने-सामने आ गए। यह स्थिति किसान यूनियन के एक कार्यकर्ता के साथ कथित मारपीट और उसके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई के आरोप के बाद उत्पन्न हुई। कार्यकर्ता के समर्थन में बड़ी संख्या में किसान थाने पर पहुंचे। उन्होंने गिलौला थाना परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिस और किसान नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मौके पर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष और संगठन मंत्री सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने किसान नेताओं के साथ बातचीत शुरू की। थाने के बाहर भारी भीड़ जमा थी और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया। क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार ने बताया कि यह विवाद पेड़ की डाल काटने को लेकर शुरू हुआ था। इस संबंध में 6 जून 2026 को दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 170/135/126 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी। सीओ आलोक कुमार के अनुसार, उक्त कार्रवाई के विरोध में किसान यूनियन के कुछ कार्यकर्ता थाना परिसर से कुछ दूरी पर पहुंचे थे। सूचना मिलने पर वह स्वयं मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें शांतिपूर्वक वापस भेज दिया। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि थाने का कोई घेराव नहीं किया गया और न ही किसी प्रकार की बहस या मारपीट की घटना हुई। उन्होंने दावा किया कि मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम रही और स्थिति सामान्य है।
श्रावस्ती में किसान यूनियन-पुलिस आमने-सामने, कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप:गिलौला थाने के बाहर हंगामा; पुलिस ने आरोपों को नकारा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












