विशेश्वरगंज। क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद कई सड़कों की हालत बदतर हो गई है। पुरैना बाजार–मोछद्धार और मन्नीताड़–खानपुर मालोह मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बाइक सवारों और ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। स्थानीय निवासी विजय बहादुर, रमेश गौतम और भारत पाठक का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि पहली ही बारिश में सड़कों का क्षतिग्रस्त होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करता है। स्कूली बच्चों को हो रही दिक्कत ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव और गड्ढों के कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़क पर पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने, गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने तथा लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
लगातार बारिश में उखड़ी सड़कें:विशेश्वरगंज में ग्रामीणों ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












