श्रावस्ती में 15 मिल रोड के लंगडी मोड़ चौराहे पर गंभीर जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसके कारण स्थानीय दुकानदारों और यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने बताया कि नाले का निर्माण न होने के कारण सड़क पर लगातार पानी भरा रहता है। बारिश के मौसम में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। जलभराव के कारण ग्राहकों का दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे दुकानदारों में नाराजगी है और उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्रभावित दुकानदारों और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाले के निर्माण की मांग की है, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके और लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान योगेंद्र यादव, करिया सिंह, प्रभात कुमार गुप्ता, आशीष सिंह सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कल्याणपुर में15 मिल रोड चौराहे पर जलभराव:दुकानदारों और यात्रियों को आवागमन में परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












