Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में सत्यम सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार:24 जून से...

बस्ती में सत्यम सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार:24 जून से लापता युवक का शव अगले दिन रेलवे लाइन किनारे मिला था

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के गौर थाना पुलिस ने सत्यम सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेमनाथ सिंह उर्फ काका (निवासी महुआडाबर) और नयन ज्योति सरकार उर्फ माइकल (निवासी अमरुतहिया, शक्तिनगर बभनान) के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें बुधवार को रामापुर तिराहे के पास जय मां लक्ष्मी किराना स्टोर के निकट से पकड़ा। यह गिरफ्तारी थाना गौर में दर्ज मु0अ0सं0 109/26, धारा 103(1) व 238 बीएनएस के तहत हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक सत्यम सिंह की मां ने तहरीर में बताया था कि 24 जून की सुबह करीब छह बजे प्रेमनाथ सिंह उनके 20 वर्षीय बेटे सत्यम को घर से अपने साथ ले गया था। बाद में बभनान में नयन ज्योति सरकार भी सत्यम के साथ दिखा। देर शाम तक सत्यम के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। प्रेमनाथ से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह सत्यम को रेलवे लाइन के किनारे एक पोखरे के पास छोड़कर आया है। परिजनों की काफी खोजबीन के बावजूद सत्यम का पता नहीं चला। अगले दिन 25 जून को परिजन दोनों आरोपियों के साथ दोबारा तलाश करने पहुंचे। इसी दौरान रेलवे लाइन के किनारे पोखरे के पास सत्यम का शव बरामद हुआ। इसके बाद मृतक की मां ने दोनों आरोपियों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले की विवेचना की। साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments