देवी पाटन मंडल।उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग द्वारा आयोजित UPTET-2026 परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा श्री अशोक कुमार द्वारा जनपद गोण्डा के टॉमसन इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, चेकिंग/फ्रिस्किंग, सीसीटीवी एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए । परीक्षा केन्द्रों पर
पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी एवं अधिकारियों की तैनाती, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा श्री विनीत जायसवाल को
आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परीक्षा की शुचिता भंग करने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (UPTET) के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर जायजा लिया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा – निर्देश दिए ।
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












