Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)TET परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे हेड कॉन्स्टेबल की मौत:बस्ती में कार...

TET परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे हेड कॉन्स्टेबल की मौत:बस्ती में कार ने मारी टक्कर, सिर फटा, पैर की हड्‌डी निकली बाहर, एक परिवार के 3 घायल

#बस्ती_न्यूज

यूपीटेट ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत: बस्ती में कार की टक्कर से घायल हुए, अस्पताल में तोड़ा दम मुण्डेरवा थाने में तैनात 51 वर्षीय हेड कांस्टेबल परीक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे थे; एनएच-27 पर हादसा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया यूपी के बस्ती में 51 साल के हेड कॉन्स्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे उस वक्त हुआ, जब हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र यादव यूपी टेट परीक्षा की ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कॉन्स्टेबल बाइक से उछलकर करीब 20 फुट दूर जा गिरे। सिर फट गया। एक पैर भी बुरी तरह टूट गया। हड्‌डी तक बाहर आ गई। बाइक चकनाचूर हो गई। वहीं कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार का चालक सवारियों को घायल हालत में छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर के इलाज के बाद ही कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। कॉन्टेबल राजेंद्र 2000 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर NH-28 के गोरखपुर–बस्ती लेन पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है। तस्वीरें देखिए–
अब सिलसिलेवार पूरा मामला जानिए– गोरखपुर के चिलुवापुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव निवासी राजेंद्र यादव वर्तमान में बस्ती के मुंडेरवा थाने में हेड कॉन्स्टेबल पद पर तैनात थे। शुक्रवार को उनकी ड्यूटी यूपी टेट की परीक्षा में लगी थी। राजेंद्र यादव अपनी बाइक से शुक्रवार सुबह परीक्षा ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। थाने से 20 किलोमीटर दूर पहुंचे थे, तभी सुबह करीब 5:30 बजे गोरखपुर–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-28) के बस्ती लेन पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की हड़िया पुलिस चौकी अंतर्गत करही गांव के सामने एक तेज रफ्तार कार ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कॉन्स्टेबल राजेंद्र यादव उछलकर दूर जा गिरे। उनकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में सवार 3 लोग भी गंभीर घायल हो गए। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगने के बाद कार का ड्राइवर सभी को घायल हालत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर के इलाज के बाद ही राजेंद्र यादव ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों का इलाज जारी है। घायलों की पहचान देवरिया के रहने वाले गौरी बाजार थाना अंतर्गत शिरजम चौराहा निवासी पारस, उनके बेटे मोहन विश्वकर्मा और बहू मंजू देवी के रूप में हुई है। मोहन ने बताया– वे अपने पिता का इलाज कराने के लिए ले जा रहे थे। सीसीटीवी फुटेज से फरार चालक की तलाश पुरानी बस्ती थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने बताया– मृतक कॉन्स्टेबल राजेंद्र यादव मुंडेरवा थाने में तैनात थे। थाने से मिली जानकारी के अनुसार, वे सुबह दवा लेने के लिए जा रहे थे, तभी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ————————————–
ये खबर भी पढ़िए- एटा में कंटेनर ने यात्रियों को रौंदा, 5 की मौत:रोडवेज बस खराब होने पर खड़े थे, सड़क पर बिखरे शव
यूपी के एटा में गुरुवार देर रात साढ़े 11 बजे बेकाबू कंटेनर ने रोडवेज बस के यात्रियों को रौंद दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 12 लोग घायल हो गए। 40 यात्रियों से भरी बस एटा से दिल्ली जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रोडवेज बस खराब होकर सड़क किनारे खड़ी हो गई थी। कुछ यात्री गर्मी के चलते बस से उतरकर बाहर खड़े थे। तभी तेज रफ्तार कंटेनर आया और सभी को कुचलते हुए बस में पीछे से टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें…
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments