Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कप्तानगंज ब्लॉक में 'VB-G RAM G' योजना शुरू:मनरेगा की जगह लेगी, मजदूरी...

कप्तानगंज ब्लॉक में ‘VB-G RAM G’ योजना शुरू:मनरेगा की जगह लेगी, मजदूरी ₹300, 125 दिन रोजगार गारंटी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक में ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी ‘VB-G RAM G’ योजना का शुभारंभ किया गया है। यह योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का स्थान लेगी। योजना की शुरुआत ग्राम पंचायत सड़वलिया और महुआ लखनपुर से हुई। वर्तमान में, कप्तानगंज ब्लॉक की कुल 15 ग्राम पंचायतों में 102 मजदूर इस नई योजना के तहत कार्य कर रहे हैं। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण रतन त्रिपाठी ने बताया कि ‘VB-G RAM G’ योजना के तहत मजदूरी दर ₹252 से बढ़ाकर ₹300 कर दी गई है। अब मजदूरों को साल में 100 की जगह 125 दिन रोजगार की गारंटी मिलेगी। सचिव अरविंद चौधरी ने जानकारी दी कि मजदूरी का भुगतान अब सात दिन के भीतर सीधे बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी। योजना में मिट्टी भराई जैसे पारंपरिक कार्यों के बजाय जल संरक्षण, सड़क, पुलिया, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और सिंचाई जैसे ढांचागत कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कृष्ण रतन त्रिपाठी ने यह भी बताया कि वर्षा ऋतु में खेती-किसानी के दौरान किसानों के हित में 60 दिनों तक कार्य बंद रहेगा, जिसकी अवधि राज्य सरकार निर्धारित करेगी। साथ ही, विकास मापदंडों के अनुरूप ग्राम पंचायतों का A, B, C श्रेणी में वर्गीकरण किया जाएगा। वर्ष 2047 तक विकसित ग्राम पंचायत निर्माण की परिकल्पना की गई है। पुराने जॉब कार्ड तब तक मान्य रहेंगे जब तक नए जारी नहीं हो जाते। सड़वलिया में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मनोज त्रिपाठी, सचिव पंकज कुमार सिंह सहित दस लोगों को काम मिला। वहीं महुआ लखनपुर में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण रतन त्रिपाठी, सचिव अरविंद चौधरी सहित बीस लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ। ब्लॉक स्तर पर एक साथ 102 मजदूरों को रोजगार मिलना इस नई योजना की सफल शुरुआत का संकेत माना जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है और उन्होंने प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments