कैसरगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की चोरी हुई एक भैंस बरामद की है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बरामद भैंस उसके मालिक को सौंप दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम भखरौली मुंगेशपुर निवासी रिजवान अहमद पुत्र जहीरुद्दीन की भैंस कुछ दिन पहले अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई थी। पीड़ित ने इस संबंध में थाना कैसरगंज में तहरीर दी थी। थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक पुलिस टीम का गठन किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार चंद्र के नेतृत्व में गठित इस टीम ने लगातार सुरागरसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखा। इसी क्रम में शुक्रवार को 2 बजे परमहंस डिग्री कॉलेज के पवना रोड पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी चोरी की भैंस को बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शाकिर अली पुत्र रौनक अली (निवासी परसेंडी, थाना फखरपुर), पराग नारायण उर्फ यशवंत पुत्र अयोध्या, और मुरली यादव पुत्र बाबूराम (दोनों निवासी भखरौली कनपुरवा, थाना कैसरगंज) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार चंद्र के साथ उपनिरीक्षक मानवेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल गिरजाशंकर चौधरी, कांस्टेबल अच्चिदानंद तिवारी, राधेश्याम और आशुतोष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। पीड़ित परिवार ने भी राहत की सांस ली है।
चोरी की भैंस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार:कैसरगंज पुलिस ने मालिक को लौटाई लाखों की भैंस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











