Homeदेश (National)'उनके साथ कोई दिक्कत...', विनय कटियार के खिलाफ उतरा विश्व हिंदु परिषद

‘उनके साथ कोई दिक्कत…’, विनय कटियार के खिलाफ उतरा विश्व हिंदु परिषद

अयोध्या के राम मंदिर में हुए चंदा चोरी का मामला अब उनके लिए जी का जंजाल बन गया है, जिन्होंने कभी मंदिर के लिए आंदोलन किया था। राम मंदिर के आंदोलन के समय बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार और विश्व हिंदु परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के बीच शुक्रवार को जुबानी जंग छिड़ गई। दरअसल, मंदिर में हुई चोरी को लेकर विनय कटियार पहले दिन से ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के ऊपर हमलावर हैं और उनके ऊपर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

बीजेपी नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार ने शुक्रवार को कहा कि यह स्पष्ट है कि धन का गबन किया गया है। मैंने इस मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी से बात की है। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि आने वाले दिनों में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा जेल जाएं। उन्होंने आगे कहा कि अभी अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी और जो भी होगा, वह ठीक होगा।

यह भी पढ़ें: प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर को नोटिस, ई-रिक्शा लॉक करने वाले 7 ऐप्स हटाने होंगे

कटियार के बयानों में विरोधाभास

विनय कटियार के इस दावे पर VHP के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि वह ऐसा दावा क्यों कर रहे हैं, उनके साथ कोई दिक्कत है। आलोक कुमार ने साथ ही कहा कि कटियार के बयानों में विरोधाभास है।

यह भी पढ़ें: ‘आस्था को गहरी चोट…’, राम मंदिर चोरी मामले पर पहली बार बोला RSS

‘वह सच में कन्फ्यूज्ड लग रहे हैं’

आलोक कुमार ने कहा, ‘वह सच में कन्फ्यूज्ड लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी रात के 1 बजे उनके पास आए और पूछा क्या होगा… विनय कटियार ने उन्हें आश्वस्त किया कि सब ठीक होगा। उन्होंने अलगे भाग में कहा कि ‘जब मैं वहां गया तो मैंने ये देखा’। मुझे नहीं लगता कि वह स्वस्थ्य मन और बुद्धि से बोल रहे हैं। उनकी बातों से वह कन्फ्यूज्ड लग रहे हैं। उनके साथ कुछ दिक्कत है।’

विनय कटियार का पूरा बयान

विनय कटियार ने कहा कि इस मामले में चंपत राय और गोपाल राव के नाम सामने हैं। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर चंपत राय को आगे चलकर जेल भी जाना पड़ सकता है। कटियार ने कहा, ‘चंपत जी तो…अब क्या कहें हम उनको। जब मैं इधर आया, तीन दिनों के बाद तो हमने कहा चंपत जी, कहां यहां चले आए हो। कारसेवकपुरम में रहो। अगर कुछ करना है तो हमारे घर पर आ जाओ लेकिन उनको बात समझ में नहीं आई, मैं क्या कर सकता हूं। मैंने उनको कहा कि लगता है कि आपका भी भाग्य ठीक नहीं है।’


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments