महराजगंज । जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने पंचायत इंटर कॉलेज और शिवजपत सिंह जनता इंटर कॉलेज, भिटौली बाजार का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम, परीक्षार्थियों के लिए बने जांच स्थल आदि को देखा।
जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर क्लॉक रूम, पेयजल, सुविधाजनक फर्नीचर, स्वच्छ शौचालय आदि को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को तय निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा नकलविहीन हो इसको केंद्र व्यवस्थापक और अन्य संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। परीक्षार्थियों के केंद्र पर प्रवेश और जांच को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।पंचायत इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी के साथ आयोग द्वारा नामित प्रेक्षक शिव प्रसाद उपाध्याय, आईपीएस (से.नि.) ने भी व्यवस्थाओं को देखा और संतोष व्यक्त किया।












