#बस्ती_न्यूज
बस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर एक दलित युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियाँ देने का मामला सामने आया है। हर्रैया पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, शांति भंग की आशंका में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस को दी तहरीर में लबदहा गांव निवासी अजय कुमार ने बताया कि 2 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे वह तिवारीगंज बाजार में घरेलू सामान खरीदने गए थे। उनके गले में भगवा गमछा पड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान त्रिलोकपुर तिवारी में रह रहे रमजान, उसके पुत्र फैजान व सुल्तान, इरफान तथा अन्य लोगों ने उन्हें देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करते हुए “योगी का दामाद” कहा। अजय कुमार ने जब इस टिप्पणी का विरोध किया, तो आरोपियों ने जातिसूचक गालियाँ देते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे। पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा और तत्काल डायल-112 पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने अजय कुमार की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों नामजद आरोपियों—रमजान, फैजान, सुल्तान और इरफान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 351(3), 352 तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रमजान अली, फैजान अली और सुल्तान को बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) की धारा 170/126/135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया। उन्हें एसडीएम हर्रैया की अदालत में पेश किया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सीएम योगी पर टिप्पणी का विरोध, युवक को पीटा:बस्ती में चार पर केस दर्ज; तीन गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












