लखनऊ । कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए रविवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समक्ष प्रतापगढ़, सीतापुर एवं लखनऊ के सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी का दामन थांमने वालों में प्रतापगढ़ के अशोक कुमार उपाध्याय, राम मणि उपाध्याय, रमाशंकर उपाध्याय, सचिन उपाध्याय, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, सीतापुर के रमन, राहुल साहू, हृदय पाण्डेय, उमेश मिश्रा तथा लखनऊ के विजय उपाध्याय, दिलीलप कुमार मिश्रा, पवन शर्मा, अनुपम शर्मा, प्रेमलता उपाध्याय, मीना गुप्ता, कीर्ति उपाध्याय सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि आज जब देश और प्रदेश में लोकतंत्र और संवैधानिक ढांचे को नष्ट करने में भाजपा तुली हुई है, छात्रों, युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों का उत्पीड़न चरम पर है। ऐसे में पार्टी द्वारा लोकतंत्र और संविधान को बचाने और दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों, छात्रों, बेरोजगारों के हितों के लिए चलाये जा रहे अभियान में आप के जुड़ने से अभियान को मजबूती मिलेगी।












