HomeHealth & Fitnessकार पर लिखा था "इंश्योर्ड बाई माफिया",बरामद हुए थे 26 लाख, पुलिस...

कार पर लिखा था “इंश्योर्ड बाई माफिया”,बरामद हुए थे 26 लाख, पुलिस ने किया सीज  

लखनऊ। शनिवार शाम आशियाना इलाके में हरियाणा नंबर की बीएमडब्ल्यू कार की डिक्की में 26 लाख रुपए मिले हैं। इस पर इंश्योर्ड बाई माफिया लिखा स्टीकर लगा था। इसी के बगल में यूपी विधानसभा पास का स्टीकर लगी स्कॉर्पियो भी खड़ी थी। दोनों गाड़ियों को पुलिस ने सीज कर दिया है। इसके साथ ही दोनों गाड़ियों को अपना बता रहे 19-21 साल के 3 युवकों को हिसारत में लिया है।

मामला आशियाना थाना क्षेत्र के किला चौकी इलाके का है। शुक्रवार की रात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। सोशल पॉइंट नाम के रेस्टोरेंट के बाहर ये दोनों गाड़ियां खड़ी थीं। इनके पास ही 3 युवक थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। कुछ संदिग्ध लगने पर इनकी गाड़ी की तलाशी भी लेने लगी। तलाशी के दौरान बीएमडब्ल्यू कार की डिक्की में 500-500 रुपए के नोट की गड्डियां दिखीं। पुलिस के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान काले शीशों वाली हरियाणा नंबर की एक बीएमडब्ल्यू और एक स्कॉर्पियो कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिलीं। दोनों गाड़ियों में काली फिल्म वाला शीशा लगा था। ऐसी हालत में दोनों गाड़ियों की जांच की गई। बीएमडब्ल्यू की डिक्की में 26 लाख रुपए नकद मिले। 

कार के पास मौजूद तीन युवक उस रकम का कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए। पुलिस ने तुरंत आयकर विभाग की टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर नकदी की जांच की। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे गाड़ियां किराये पर उठाते हैं। पुलिस ने जिन युवकों को पकड़ा है, उनकी पहचान शिवांशु पांडेय (21) पुत्र मनोज कुमार पांडेय, निवासी डिफेंस कॉलोनी, तेलीबाग; रोचमन वर्मा (19) पुत्र कमलाकांत वर्मा, निवासी सेक्टर-एन, आशियाना कॉलोनी और रचित ठाकुर उर्फ अथर्व (21) पुत्र भानु प्रताप सिंह, निवासी पंडित खेड़ा, अनौरा, सरोजनीनगर के रूप में हुई। 

तेलीबाग निवासी शिवांशु पांडेय ने खुद को दरोगा का बेटा बताकर पुलिसवालों को अर्दब में लेने की कोशिश की। उसके साथ रोजमन वर्मा, अथर्व सिंह भी दूसरी गाड़ी से थे। दूसरी गाड़ी काली स्कॉर्पियो (यूपी 32 क्यूबी 6630) पर विधायक और विधानसभा सचिवालय लिखा 2025 का एफ श्रेणी का पास लगा था। पुलिस ने दोनों गाड़ियों की तलाशी ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments