HomeHealth & Fitnessमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई

प्रतापगढ़। रविवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, ड्यूटी प्लान, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रूट सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
 पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण सतर्कता, मुस्तैदी एवं आपसी समन्वय के साथ निर्वहन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments