मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने यह जानकारी दी है।श्री उशाकोव ने बताया कि अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुतिन ने श्री ट्रंप को बधाई दी।
इस वर्ष दोनों नेताओं के बीच यह चौथी बातचीत थी। यह केवल औपचारिक शिष्टाचार वार्ता नहीं थी, बल्कि इस दौरान द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर गंभीर एवं रचनात्मक चर्चा हुई। उशाकोव के अनुसार ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष का शीघ्र समाधान दोनों देशों के बीच संभावित पारस्परिक लाभकारी सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा।












