- पहली बार महासचिव की कमान महिला पीसीएस को, डॉ. सृष्टि धवन को जिम्मेदारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शासन व प्रशासन की कार्य प्रणाली, कार्य संस्कृति व सूबे की ब्यूरोक्रेसी में अहम रोल अदा करने वाले पीसीएस अफसरों के समूह से जुड़े एसोसिएशन में रविवार को बड़ा और व्यापक बदलाव देखने को मिला। तकरीबन दो साल बाद इस एसोसिएशन के नये अध्यक्ष व पहली बार किसी महिला पीसीएस अफसर के हाथों में महासचिव की कमान होगी।
तरूणमित्र टीम से बातचीत में एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष विश्वभूषण मिश्र (सीईओ काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर) ने बताया कि सबकी सर्व सम्मति से यह चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुआ जिसके तहत सभी पदाधिकारियों का बड़े ही पारदर्शी ढंग से चुनाव हुआ। आगे कहा कि उनका प्रथम दायित्व यही होगा कि जो एजीएम की बैठक निरंतर क्रम में नहीं हो पा रही थी, वो नियमित अंतराल पर होती रहे और साथ ही हमारी टीम में आने वाले नये व युवा अफसरों के हाथों में भी धीरे धीरे करके जिम्मेदारियां दी जायें।
वहीं एसोसिएसशन से जुड़े जानकारों की माने तो काफी समय तक चली अंदरूनी चर्चा और सहमति बनाने की कोशिशों के दौर के बाद आखिरकार आपसी सहमति से उपरोक्त समाधान निकाला गया। कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित उपाध्यक्ष संजय कुमार समेत चार पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े।
पंकज कुमार, पूजा अग्निहोत्री और संजय कुमार पांडेय ने वर्चुअली की सहभागिता और श्रावण माह के बाद बुलाई जाएगी वार्षिक आम सभा वहीं 2014 बैच या उसके बाद के अधिकारियों को चुनाव लड़ाने पर जोर दिया जायेगा, नई कार्यकारिणी के लिए निर्वाचन समिति का होगा गठन होगा।












