HomeHealth & Fitnessसरकारी योजनाओं की जानकारी से जागरूक होंगे ग्रामीण,आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में...

सरकारी योजनाओं की जानकारी से जागरूक होंगे ग्रामीण,आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निभाएं सहभागिता :- डॉ. कौशल वर्मा

गोलागोकर्णनाथ-खीरी,05 जुलाई(तरुण मित्र)। क्षेत्र के समाजसेवी एवं सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. कौशल वर्मा ने ग्रामीण अंचलों का जनसंपर्क कर लोगों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।
 
जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ. कौशल वर्मा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि,प्रधानमंत्री रोजगार योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,महिला सशक्तिकरण, युवा स्वरोजगार एवं अन्य विकासपरक योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
 
उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है और बड़ी संख्या में लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा शासन की योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
 
इस अवसर पर पूर्व प्रधान योगेंद्र सिंह ‘टाइगर’प्रधान नवीन वर्मा,रामकेश वर्मा,वेद प्रकाश वर्मा,अभिषेक वर्मा,पूर्व सैनिक सुभाष वर्मा,मनोज वर्मा, राजकुमार वर्मा,रवि वर्मा,रामपाल वर्मा, किसान नेता महादेव प्रसाद वर्मा,अनुज प्रताप सिंह,ज्ञानचंद वर्मा,कवि मुनेंद्र प्रताप,पवन वर्मा,सचिन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments