Homeक्राइम (Crime)4 दिन की लाइन के बाद फूटा गुस्सा, कर्मचारियों से अकेली भीड़...

4 दिन की लाइन के बाद फूटा गुस्सा, कर्मचारियों से अकेली भीड़ गई महिला; वीडियो वायरल

रायबरेली : रसोई की आग ठंडी पड़ी तो एक महिला का गुस्सा ज्वालामुखी बनकर फूट पड़ा। बछरांवा के सैदपुर बेहटा गांव स्थित ‘शशि इंडियन गैस एजेंसी’ पर शनिवार को एक महिला ने अकेले ही मोर्चा संभाल लिया। गैस न मिलने और कर्मचारियों की टालमटोल से क्षुब्ध महिला ने एजेंसी परिसर में ऐसा ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’ किया कि वहां मौजूद पुरुषों के पसीने छूट गए। वायरल वीडियो में महिला अकेले ही सिलेंडर खींचती और एजेंसी कर्मियों को ललकारती नजर आ रही है।

 

‘चार दिन से हूं लाइन में, क्या हम बेवकूफ हैं?’

वीडियो में दिख रहा है कि महिला का सब्र का बांध तब टूट गया जब घंटों इंतजार के बाद भी उसे सिलेंडर नहीं दिया गया। आक्रोशित महिला ने चिल्लाते हुए कहा— “चार दिन से हम लोग लाइन में लगे हैं, ताला बंद करके भाग रहे हो… क्या हम लोग बेवकूफ हैं?” महिला का यह तेवर देख एजेंसी के कर्मचारी बगलें झांकने लगे। जब कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो महिला और भी हमलावर हो गई और सरेआम धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

 

ताला जड़कर भागना पड़ा भारी, महिला ने हिला दिया ‘सिस्टम’

ग्रामीणों की मानें तो एजेंसी का जिम्मेदार व्यक्ति उपभोक्ताओं को जवाब देने के बजाय दफ्तर में ताला लगाकर खिसकने की फिराक में था। इसी बात ने आग में घी का काम किया। महिला ने न केवल कर्मचारियों से सीधी टक्कर ली, बल्कि जबरन अपना सिलेंडर उठाकर ले जाने लगी। मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोग इस ‘अकेली शेरनी’ का वीडियो बनाने लगे, जो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, विभाग में खलबली

सिलेंडर के लिए छिड़ा यह संग्राम अब चर्चा का विषय है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह एक साधारण महिला व्यवस्था की बदहाली और कर्मचारियों की मनमानी के खिलाफ अकेले खड़ी है। धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक के बीच महिला का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments