बहराइच के रिसिया स्थित बीना देवी बृजनरेश एनपीएस जीआईसी गुरुदत्तपुरवा में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम ‘मेरा युवा भारत’ संगठन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जयंती समारोह का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक आनंद मोहन ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से डॉ. मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकां पूजा एवं सपना तथा शिक्षक प्रवीण, अशोक, रवि एवं हरिपाल उपस्थित रहे। ‘मेरा युवा भारत’ की ओर से इन्द्रसेन चौधरी एवं नरेंद्र कुमार ने भी सहभागिता की। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रहित, सामाजिक सेवा और सकारात्मक नेतृत्व के लिए प्रेरित किया। अंत में, सभी विद्यार्थियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई:गुरुदत्तपुरवा में ‘मेरा युवा भारत’ ने कार्यक्रम आयोजित किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












