परशुराम सेना प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने हरदी थाना क्षेत्र में हुई चोरी और फखरपुर में मारपीट के दो मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष पंडित महेंद्र नाथ तिवारी और जिलाध्यक्ष भानू पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित ज्ञापन सीओ सिटी नारायण दत्त मिश्र को सौंपा। ज्ञापन में हरदी थाना क्षेत्र के वीरशाहपुर में मई माह में हुई चोरी की घटना का जिक्र किया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका था और शपथ-पत्र भी प्रस्तुत किया गया था, इसके बावजूद एक व्यक्ति को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। परशुराम सेना का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों और परिस्थितियों का उचित परीक्षण नहीं किया गया। संगठन ने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दूसरे प्रकरण में फखरपुर थाना क्षेत्र के मरौचा मोड़ पर 27 जून को हुई मारपीट की घटना का मुद्दा उठाया गया। संगठन के अनुसार, इस घटना में विवेक पांडेय गंभीर रूप से घायल हुए थे, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विपरीत, दूसरे पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। ज्ञापन में दोनों पक्षों के साक्ष्यों और तथ्यों का निष्पक्ष परीक्षण कर न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई। धरना स्थल पर पहुंचे सीओ सिटी नारायण दत्त मिश्र ने ज्ञापन स्वीकार किया। उन्होंने दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के लोग उपस्थित रहे।
चोरी व मारपीट मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग:परशुराम सेना ने सीओ सिटी को सौंपा ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












