HomeHealth & Fitnessसीएम के जनता दरबार में मिले पीड़ित आउटसोर्स कर्मी, तबादले को लेकर...

सीएम के जनता दरबार में मिले पीड़ित आउटसोर्स कर्मी, तबादले को लेकर लगाई गुहार

लखनऊ। परिवहन विभाग के संभागीय व परिवहन कार्यालयों में डीएल संबंधी कामकाज के लिये विभिन्न प्रमुख प्राइवेट कंपनियों द्वारा लगाये आउटसोर्स कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से जनता दरबार में गुहरा लगायी। 

जानकारी के तहत पिछले दिनों इन न्यूनतम वेतन भोगी प्राइवेट कर्मियों को व्यापक स्तर पर एक से दूसरे जनपदीय कार्यालयों में काफी दूर तक तबादला कर दिया जिससे उनके समक्ष जीवनयापन में तमाम व्यावहारिक दिक्कतें आ रहीं हैं। वहीं एक पीड़ित आउटसोर्स कर्मी की माने तो उन्हें कंपनी ने कानपुर में नौकरी पर रखा था। 

ढाई लाख रुपए भर्ती के नाम पर लिए गए और वहां पर कंप्यूटर से लेकर सीपीयू और अन्य उपकरण खरीद कर लगाने के लिए कहा गया जिसका उनके पास बिल भी है। सारे बिल और दस्तावेज जनता दरबार में मुख्यमंत्री को सौंप दिए हैं। वहीं इसके बाद त्वरित गति से इन पीड़ितों को परिवहन आयुक्त कार्यालय बुलाया गया और अधिकारियों के एक दल ने उनकी समस्याओं को सुना। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments