HomeHealth & Fitnessपुलिस महानिरीक्षक द्वारा नवनिर्मित 'जिम' का फीता काटकर किया गया भव्य उद्घाटन

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नवनिर्मित ‘जिम’ का फीता काटकर किया गया भव्य उद्घाटन

संत कबीर नगर, पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, फिट और ऊर्जावान बनाए रखने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण पहल के तहत रिजर्व पुलिस लाइन्स संतकबीरनगर में नवनिर्मित अत्याधुनिक जिम (Gym) का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती  संजीव त्यागी* द्वारा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया ।
उद्घाटन के उपरान्त जिम में स्थापित की गई विभिन्न आधुनिक कसरत मशीनों एवं उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण कर कहा कि “पुलिस विभाग की ड्यूटी अत्यंत चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है । ऐसे में मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है। यह नवनिर्मित जिम पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम करने, अपनी फिटनेस को सुधारने और तनावमुक्त रहने में बेहद मददगार साबित होगी।”
महोदय द्वारा संबंधित को जिम के नियमित रख-रखाव और साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक श्री रामबली यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री जयप्रकाश दूबे, प्रभारी यातायात श्री परमहंस सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments