Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बदरीपुरवा अमोढा में 9 दिवसीय भागवत कथा शुरू:कलश यात्रा के साथ हुआ...

बदरीपुरवा अमोढा में 9 दिवसीय भागवत कथा शुरू:कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, कथावाचक ने किया पूजन; भक्तिमय रहा माहौल


बदरीपुरवा अमोढा में 9 दिवसीय श्री मद्भागवत कथा का शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कथावाचक पंडित राकेश मिश्र जी महाराज ने विधिविधान से पूजन-अर्चन के बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई। कलश यात्रा से पूर्व रामरेखा नदी पर पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरा गया। इस दौरान भक्तों के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र और चुनरी धारण कर सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। गाजे-बाजे और राधे-कृष्ण की झांकी भी यात्रा का हिस्सा थीं। कथावाचक पंडित राकेश मिश्र जी महाराज पालकी रथ पर विराजमान होकर चल रहे थे। महिलाएं भक्ति संगीत पर नृत्य करते हुए प्रभु का स्मरण कर रही थीं। इस अवसर पर मुख्य यजमान सत्यनारायण, लक्ष्मण चौहान, भरत और गोविंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments