HomeUncategorizedबाढ़ सुरक्षा के प्रति श्रावस्ती पुलिस का जनजागरूकता अभियान, राप्ती नदी किनारे...

बाढ़ सुरक्षा के प्रति श्रावस्ती पुलिस का जनजागरूकता अभियान, राप्ती नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को किया गया जागरूक

श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में संभावित बाढ़ एवं नदी किनारे होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना सोनवा पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना क्षेत्र अंतर्गत राप्ती नदी के किनारे बाढ़ एवं जलभराव से बचाव हेतु चेतावनी बोर्ड स्थापित किए गए तथा स्थानीय नागरिकों, ग्रामीणों एवं नदी तट पर आने-जाने वाले लोगों को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जागरूक किया गया।


इस दौरान लोगों से अपील की गई कि बाढ़ के समय अनावश्यक रूप से नदी के समीप न जाएं, बच्चों को नदी किनारे अकेले न जाने दें, तेज बहाव वाले क्षेत्रों में प्रवेश न करें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस एवं संबंधित विभाग को दें। साथ ही सभी नागरिकों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया।
श्रावस्ती पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि बाढ़ के दौरान सतर्क रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करें।
इस दौरान थानाध्यक्ष सोनवा श्री विशुनदेव पाण्डेय, प्रभारी यातायात मोहम्मद शमीम एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments