जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं बच्चों को तिलक लगाकर किया शुभारम्भ
जिलाधिकारी ने नव प्रवेश छात्र-छात्राओं को प्रदान किया स्कूल बैग व किताबें
जिलाधिकारी ने नवनिर्मित ’खगोल विज्ञान प्र
योगशाला’ का फीता काटकर किया शुभारम्भ
शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने हेतु जिला प्रशासन निरन्तर प्रयास-जिलाधिकारी
श्रावस्ती। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में ’’स्कूल चलो अभियान-2026-27 का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत जिले में ’’स्कूल चलो अभियान-2026-27’’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय सिसवा में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत, जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं माननीय जनप्रतिनिधियों ने नव प्रवेश छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर एवं स्कूल बैग व किताबें भेंटकर स्वागत किया। उन्होने सर्वाधिक नामांकन कराने वाले 05 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होने 10 शिक्षकों को ’मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेश चिकित्सा योजना’ के तहत चिकित्सा कार्ड भी प्रदान किया, जिसके तहत 05 लाख का मुफ्त ईलाज मुहैया होगा। ’स्वच्छ एवं हरित विद्यालय’ कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय हरिहरपुररानी को देश में नौवां स्थान एवं प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर बालिकाओं को जिलाधिकारी ने ’स्वच्छ एवं हरित विद्यालय पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया तथा जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को भी देखा व सुना गया। कार्यकम में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय में नवनिर्मित ’खगोल विज्ञान प्रयोगशाला’ का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होने सम्पूर्ण प्रयोगशाला का बारीकी से अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं से प्रोजेक्ट के विषय में प्रश्न कर जानकारी भी ली। जिस पर छात्र-छात्राओं ने बेहतर ढंग से जिलाधिकारी के प्रश्नों का उत्तर दिया। इस पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की और बच्चों को मन लगाकर आगे भी बेहतर ढंग से पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ’’स्कूल चलो अभियान’’ 2026-27 का आज जनपद वाराणसी से शुभारम्भ किया गया है। जिसके तहत जनपद के प्राथमिक विद्यालय सिसवा से ’’स्कूल चलो अभियान’’ का शुभारम्भ किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों में जागरूकता बढ़ाना है कि जनपद में जो भी 06 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र के बच्चे है, उनका शत-प्रतिशत नामांकन बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में किया जाए। उन्होने यह भी कहा कि जिला प्रशासन का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि जनपद में शिक्षा के स्तर को सुधार कर और ऊपर लाया जाए। इसी के तहत आपरेशन कायाकल्प के सभी पैरामीटर्स पर कार्य करके बेसिक शिक्षा से जुड़े प्रत्येक विद्यालय में पेयजल, टॉयलेट, स्मार्ट क्लास और फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।मुख्य मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आज जनपद में ’’स्कूल चलो अभियान’’ चलाकर अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा। जिससे इस जनपद की साक्षरता दर को कम करने में सहायता मिलेगी। और यह जनपद निश्चित ही नई उंचाईयों को प्राप्त करेगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारीगण, जिला समन्वयक प्रणव त्रिपाठी, विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।












