HomeHealth & Fitnessमणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो उग्रवादी कैडर और गांजा...

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो उग्रवादी कैडर और गांजा तस्कर गिरफ्तार

  • सुरक्षा बलों ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।
  • इम्फाल एयरपोर्ट से 3.2 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद।
  • केसीपी और यूएनएलएफ (पी) के दो सक्रिय कैडर गिरफ्तार।

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में एक संदिग्ध गांजा तस्कर और दो सक्रिय उग्रवादी कैडरों को गिरफ्तार किया है।

इस दौरान लगभग 3.2 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया गया, जबकि अपहरण और फिरौती से जुड़े मामलों में इस्तेमाल की गई एक कार भी जब्त की गई।

आज दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई को इम्फाल एयरपोर्ट पर सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर जिले के मोइरांग कुमाम लैकाई निवासी अल्बर्ट कुमाम (28) को गिरफ्तार किया। उसके सामानों की तलाशी में लगभग 3.2 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद हुआ।

इससे पहले इम्फाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई थाना क्षेत्र के चिंगामाखा ओइनाम लैराक से केसीपी (नोंगद्रेनखोम्बा) के सक्रिय कैडर बेला ओइनाम (25) और यूएनएलएफ (पी) के सक्रिय कैडर नवाज खान (32) को गिरफ्तार किया गया।

दोनों के कब्जे से एक मारुति सुजुकी बलेनो कार भी जब्त की गई। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार दोनों पहले से अपहरण और फिरौती से जुड़े मामलों में संलिप्त रहे हैं। मामले की आगे जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments