Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली युवक गिरफ्तार:सीमा पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया,...

भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली युवक गिरफ्तार:सीमा पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया, 15 लाख की स्मैक बरामद


बहराइच में मोतीपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक नेपाली युवक को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 15 लाख रुपये की स्मैक बरामद हुई। यह गिरफ्तारी गुरुवार देर रात चेकिंग के दौरान हुई। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया एसएसबी जवानों के साथ भारत-नेपाल सीमा से लगे लौकही गांव में गश्त कर रहे थे। पिलर संख्या 667 के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखा। टीम ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके कपड़ों में छिपाई गई स्मैक मिली। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान नेपाल के वर्दियां जिले निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे शुक्रवार सुबह न्यायालय भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments