हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते के हमले में चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना दुर्गापुरवा चौबेडीह गांव में हुई, जिसके बाद बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, चार वर्षीय मासूम अपने घर के सामने अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह कुत्ते को भगाकर बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाया। परिजनों ने तत्काल घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
गिरन्ट में आवारा कुत्ते के हमले में मासूम घायल:बच्चे को जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












