कोठीभार थाना क्षेत्र के सोहट गांव में ईंट-भट्ठे और जमीन से जुड़े एक विवाद में एफआईआर दर्ज की गई है। न्यायालय के आदेश पर कोठीभार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वादी मुरलीधर ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2013 में एक पंजीकृत किरायेदारी समझौते के तहत ईंट-भट्ठा संचालित किया जा रहा था। समझौते की अवधि समाप्त होने के बावजूद, आरोपियों ने शर्तों का उल्लंघन करते हुए भूमि किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दी। मुरलीधर के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो 24 दिसंबर 2025 को जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग कर ईंट-भट्ठे का घेरा तोड़ दिया गया। इस घटना से उन्हें लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसके और उसके भाई के साथ मारपीट की गई। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और उनकी जेब से ईंट-भट्ठे से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी छीन लिए गए। घटना के बाद, पीड़ित ने न्याय के लिए कई बार थाना, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और लीगल नोटिस के माध्यम से गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः, न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया। इसके बाद कोठीभार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 303(2), 115(2), 352, 351(3) और 324(4) के तहत एफआईआर दर्ज की। कोठीभार एसओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कोठीभार में ईंट-भट्ठा विवाद, 20 लाख की क्षति:मारपीट, लूट और धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












