HomeHealth & Fitnessराष्ट्रवाद के सहारे युवाओं को आकर्षित करने की तैयारी 

राष्ट्रवाद के सहारे युवाओं को आकर्षित करने की तैयारी 

 

लखनऊ । 2027 में हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा युवाओं को आकर्षिक करने के लिए कई आयोजन करने जा रही है। इसमें सत्ता एवं संगठन दोनों की भागीदारी होगी। इसी माह 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। साथ ही 14 को विभाजन विभषिका दिवस पर जिला स्तरीय एवं कालेजों में भी आयोजन एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। इन आयोजनों की रुपरेखा तैयार कर ली गयी है। 
हर घर तिरंगा अभियान यूं तो हर साल चलाया जाता है, लेकिन इस बार इसमें विस्तार किया  गया है। इस बार प्रदेश में पांच करोड़ घरों पर तिरंगा लगाकर उनसे संवाद किया जायेगा। इस दौरान संगठन एवं सरकार के प्रतिनिधि उनका ब्यौरा भी एकत्र करेंगे। 50- 50 घरों के लिए एक एक टीम बनायी जा रही है। तिरंगे का जिलों में पहुंचना भी आरंभ हो गया है। इसके अलावा आजादी के बाद 14 अगस्त 1947 को देश का बंटवारा हुआ था। इस अवसर पर विभाजन विभषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जायोगा। इस दौरान युवा पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी के प्रति जागरूक करने के लिए सभी जनपदों में कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे।

लखनऊ में इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस अवसर पर  विभाजन विभषिका पर तैयार की गयी सामग्री पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।  कार्यक्रम में विभाजन की त्रासदी से पीड़ितों के लिए ु 02 मिनट का मौन रखा जाएगा। साथ ही यह आयोजन  विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं सार्वजनिक संस्थानों में भी आयोजित किये जायेंगे। साथ ही बस्तियों, बाजारों अथवा शिक्षण संस्थाओं में मौन जुलूस, शांति पाठ एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा। भारत-पाकिस्तान विभाजन विभषिका से जुड़ी हुई पुस्तकों का प्रदर्शन किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments