#बस्ती_न्यूज
बस्ती के लालगंज-कुदरहा मार्ग पर मुर्गा कारोबारियों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी और दुर्गंध से स्थानीय लोग परेशान हैं। लालगंज पुल से पहले स्टेट बैंक के सामने यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है। आरोप है कि कारोबारी प्रतिदिन बंधे के किनारे मुर्गा और मछली काटने के बाद गंदा पानी तथा सड़ा हुआ मांस सड़क किनारे फेंक देते हैं। इस कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है और लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज दुर्गंध के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। इसी स्थान के पास स्टेट बैंक और एक मैरिज हॉल होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। सड़क से गुजरने वाले लोग दुर्गंध से बचने के लिए नाक बंद करने को मजबूर हैं। इसी मार्ग से कई स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं, जिन्हें खुले में मांस काटने का दृश्य देखकर परेशानी होती है। स्थानीय निवासी सुधीर मौर्या और रोहन चौरसिया ने बताया कि इस समस्या के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। सुधीर मौर्या ने गंदगी और दुर्गंध से क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा भी जताया है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। स्थानीय दुकानदारों में भी इस स्थिति को लेकर नाराजगी है। इस संबंध में ग्राम प्रधान वीरेन्द्र कुमार कसौधन ने बताया कि उन्हें दुर्गंध की समस्या की जानकारी है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई बनाए रखने के लिए मुर्गा कारोबारियों को कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं। वहीं, चौकी इंचार्ज लालगंज अनंत कुमार शुक्ला ने बताया कि वह वर्तमान में बस्ती के हरैया क्षेत्र में हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मौके पर पहुंचकर जांच की जाएगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लालगंज मार्ग पर मुर्गा दुकानदारों की गंदगी:स्टेट बैंक के पास दुर्गंध से लोग परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












