#बस्ती_न्यूज
उन्नाव में शुक्रवार देर रात 3 बजे रोडवेज बस ने अपनी ही सवारियों को रौंद दिया। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि, बस का कंडक्टर घायल हो गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच दूसरे यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। कंडक्टर का इलाज चल रहा है। दरअसल, दही थाना क्षेत्र के पुरवा बाईपास मोड़ के पास रात ढाई बजे अयोध्या से कानपुर जा रही रोडवेज बस रात ढाई बजे सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। रफ्तार धीमी होने की वजह से कोई घायल नहीं हुआ। हादसे के बाद यात्री नीचे उतरकर बस और डंपर की हालत देखने लगे। 3 यात्री और कंडक्टर बस और डंपर के बीच आकर दोनों गाड़ियों को हुए नुकसान को देखने लगे। इस बीच ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा दी। चारों बस के नीचे आ गए। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राजेंद्र (40), रामनरेश (40) और एक अन्य की मौत हो गई। कंडक्टर इंद्रपाल सिंह (48) की हालत गंभीर है। रामनरेश के ससुर की शुक्रवार दोपहर मौत हो गई थी। वो उनके अंतिम संस्कार के लिए पत्नी नीलम और 12 साल की बेटी के साथ कानपुर जा रहे थे। हादसे के बाद राम नरेश की पत्नी और बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नीलम ने रोते हुए बताया- पिता की मौत की खबर पाकर जा रहे थे, अब पति की भी जान चली गई। हादसे की 3 तस्वीरें- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- पुलिस ने सड़क से हटवाया डंपर
हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया। दुर्घटनाग्रस्त बस और डंपर को सड़क से हटवाया। यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दही थाना के एसएसआई पंकज सोनकर ने बताया- हम यह पता लगा रहे हैं कि बस चालक ने किन परिस्थितियों में वाहन आगे बढ़ाया। हादसे के पीछे लापरवाही किसकी थी। यात्रियों के बयान ले लिए गए हैं। कंडक्टर की हालत सुधरते ही उससे पूछताछ की जाएगी। ड्राइवर की तलाश जारी है। ——————– ये खबर भी पढ़ें यूपी एक्सप्लेनर: चंपत राय को क्लीन चिट, अनिल मिश्रा मुख्य आरोपी?:5 संकेत, जो राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का अंजाम बता रहे अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अचानक मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है, जबकि आरोपों का पूरा ठीकरा पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा पर फूट सकता है। संकेतों और एक्सपर्ट्स से जानेंगे पूरी कहानी, यूपी एक्सप्लेनर में…
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस ने अपनी ही सवारियों को रौंदा, 3 की मौत:उन्नाव में डंपर से टक्कर के बाद उतरे थे; ससुर के अंतिम संस्कार में जा रहे दामाद की जान गई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












