Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा में थाना समाधान दिवस आयोजित:एसडीएम ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

नानपारा में थाना समाधान दिवस आयोजित:एसडीएम ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश


नानपारा की उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में शनिवार को थाना नानपारा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को उनके त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों या थाने के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर जांच की जाए और नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया गया। समाधान दिवस के दौरान, एसडीएम ने विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन किया और उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा अद्यतन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को याद दिलाया कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, इसलिए प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता, निष्पक्षता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाना चाहिए। एसडीएम ने इस बात पर विशेष बल दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय एवं बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सी.ओ. नानपारा पहुप सिंह, थाना अध्यक्ष नानपारा राज नाथ सिंह एवम समस्त राजस्व निरीक्षक और लेखपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments