बहराइच के बालासराय स्थित सरयू घाट बालाजी धाम मंदिर परिसर में एक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने मंदिर के पुजारी पंडित गोपाल महाराज के पालतू कुत्ते को अपना शिकार बनाया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। घटना के बाद पंडित गोपाल महाराज ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। उन्होंने फोन पर वन दरोगा प्रतीक्षण वर्मा और अन्य अधिकारियों को पूरी घटना से अवगत कराया। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद वन विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस घटना के बाद बालासराय और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग और श्रद्धालु डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है कि आज तेंदुए ने कुत्ते को शिकार बनाया है, कल वह किसी बच्चे या इंसान पर भी हमला कर सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि बालाजी धाम में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते तेंदुए को नहीं पकड़ा गया, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। पंडित गोपाल महाराज और गांव वालों ने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने की भी अपील की है, ताकि श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। फिलहाल, इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
तेंदुए ने बालाजी धाम में कुत्ते का शिकार किया:बहराइच के सरयू घाट पर दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांगी की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












