#बस्ती_न्यूज
बस्ती में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा की तहरीर पर शनिवार शाम करीब 7:10 बजे एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गोंडा के ग्राम नेवारी, पोस्ट दर्जी कुआं निवासी भरत सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हरैया दौरे के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के लेटर पैड पर मंच पर बैठने वाले नेताओं की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसी पोस्ट के कमेंट बॉक्स में आरोपी ने जिलाध्यक्ष के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में नाराजगी फैल गई। भाजपा जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने मामले में कोतवाली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में भाजपा जिलाध्यक्ष पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी:युवक पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












