Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अटेवा का अगस्त से आंदोलन, पुरानी पेंशन बहाली की मांग:तौआब अली तीसरी...

अटेवा का अगस्त से आंदोलन, पुरानी पेंशन बहाली की मांग:तौआब अली तीसरी बार जिला संयोजक चुने गए

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में अटेवा पेंशन बहाली मंच की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। रविवार दोपहर 3 बजे गांधीनगर स्थित सभागार में हुई बैठक में तौआब अली को लगातार तीसरी बार जिला संयोजक चुना गया। संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली और आरटीई लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग दोहराते हुए सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है। मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी की देखरेख में कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ। इसमें कैलाश नाथ को जिला महामंत्री और अमर चंद को कोषाध्यक्ष बनाया गया। हरिकृष्ण, सुनील मौर्या, अमरनाथ और जितेंद्र वरुण को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। श्रीनाथ विश्वकर्मा, ज्ञानेन्द्र भारती और राकेश सिंह को जिला मंत्री नामित किया गया। विनोद प्रकाश वर्मा को जिला प्रवक्ता तथा अब्दुल कयूम, संतोष कुमार यादव, हरिसिंह और अवधेश कुमार वर्मा को जिला संयुक्त मंत्री बनाया गया। मोहम्मद सलाम, डॉ. वीरेंद्र चौधरी, जावेद इकबाल, राजेश यादव और उमेश चंद्र राव को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। नीरज वर्मा को जिला मीडिया प्रभारी और मनीष प्रकाश मिश्र को आईटी सेल प्रभारी की जिम्मेदारी मिली। लखनऊ में एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा बृजेश कुमार और अब्दुल मामूद को जिला सलाहकार, जबकि प्रमोद ओझा, बृजेश वर्मा और देवेंद्र तिवारी को जिला संरक्षक मनोनीत किया गया। डॉ. गरिमा वर्मा को जिला महिला संयोजक और अनीता प्रजापति को महिला संरक्षक बनाया गया। सिकंदर, पंकज अग्रहरि और शिवाजी को जिला कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया गया। मनोनयन के बाद जिला संयोजक तौआब अली ने अपनी मांगें दोहराईं। उन्होंने कहा कि सरकार आरटीई एक्ट लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त करे और सभी शिक्षक-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो अटेवा अगस्त में जिला स्तर पर आंदोलन करेगा और 25 सितंबर को लखनऊ में एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। बैठक में बिजेंद्र वर्मा, ध्रुव नारायण चौधरी, अजय वर्मा, श्रवण गुप्ता, रमेश वर्मा, सुरेंद्रमणि मिश्र, डॉ. सत्य प्रकाश मौर्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments