Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डिस्टिलरी निर्माण स्थल पर हंगामा, 11 लोगों पर केस दर्ज:प्रबंधक ने रंगदारी...

डिस्टिलरी निर्माण स्थल पर हंगामा, 11 लोगों पर केस दर्ज:प्रबंधक ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र के दसिया गांव में निर्माणाधीन अनीता डिस्टिलरीज को लेकर विवाद गहरा गया है। फैक्ट्री प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, धमकी, गाली-गलौज और रंगदारी मांगने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई 5 जुलाई 2026 को हुई घटना के संबंध में की गई है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, फैक्ट्री का कार्य देखने वाले दिलीप यादव (निवासी रामचौरा, थाना कैंपियरगंज, गोरखपुर) ने बताया कि 5 जुलाई 2026 की रात करीब 12 बजे संतोष वर्मा अपने लगभग 10 साथियों के साथ निर्माणाधीन डिस्टिलरी परिसर में घुस आया। आरोप है कि सभी ने वहां मौजूद गार्डों और मजदूरों के साथ अभद्रता की, गाली-गलौज करते हुए काम बंद कराने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने धमकी दी कि यदि फैक्ट्री का निर्माण नहीं रोका गया तो ट्रैक्टर से दीवार और अन्य निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, फैक्ट्री प्रबंधन से अवैध वसूली करने और धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में रुधौली पुलिस ने 12 जुलाई 2026 को शाम 6:12 बजे दिलीप यादव की तहरीर के आधार पर संतोष वर्मा तथा उसके 10 अज्ञात साथियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments