HomeHealth & Fitnessकैंसर संस्थान में मरीजों व तीमारदारों समय से मिलेगा भोजन

कैंसर संस्थान में मरीजों व तीमारदारों समय से मिलेगा भोजन

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में “श्रीमद कमल कल्याण फाउंडेशन, के बीच आज एक समझौता ज्ञापन, एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस सहयोग के तहत संस्थान में भर्ती कैंसर मरीजों के तीमारदारों को प्रतिदिन घर का बना ताजा, पौष्टिक एवं स्वच्छ नाश्ता निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

इस नई पहल के साथ अब संस्थान में मरीजों के तीमारदारों को प्रतिदिन तीनों समय (नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं रात्रि भोजन) निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। एमओयू पर संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी.भट्ट एवं श्रीमद कमल कल्याण फाउंडेशन के प्रेसिडेंट राजेश गुप्ता ने हस्ताक्षर किए। प्रो. भट्ट ने इस पहल को मरीजों एवं उनके परिजनों के समग्र सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए फाउंडेशन के मानवीय योगदान की सराहना की। इस अवसर पर प्रो. विजेंद्र कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, डॉ. वरुण विजय, डॉ. आयुष लोहिया, डॉ. गीतिका पंत, फाउंडेशन के सेक्रेटरी  आरके. श्रीवास्तव सहित संस्थान एवं फाउंडेशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments