Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में 16 वर्षीय किशोरी लापता:परिजनों ने खोज की गुहार लगाई, मंदबुद्धि...

बहराइच में 16 वर्षीय किशोरी लापता:परिजनों ने खोज की गुहार लगाई, मंदबुद्धि होने से चिंता बढ़ी


बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी लाजमीन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। ग्राम कोठवल कलां निवासी शफील्लाह की पुत्री लाजमीन 14 जुलाई की सुबह लगभग 3 बजे अपने घर से गायब हुई थी। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों के अनुसार, लाजमीन के लापता होने के बाद से उन्होंने हर संभावित स्थान पर उसकी खोजबीन की है। लापता किशोरी का रंग गोरा, चेहरा गोल और कद छोटा है। परिवार ने यह भी बताया कि वह मानसिक रूप से मंदबुद्धि है, जिसके कारण उनकी चिंता और बढ़ गई है। परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को लाजमीन कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल सूचित करें। उन्होंने सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का भी आग्रह किया है। थाना प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि पुलिस की एक टीम किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लड़की के मिलते ही उसे सकुशल परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments