बहराइच जिले के भावनियापुर बनघुसरी मजरा बरुहा क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में इंडिया मार्क हैंडपंप की चौकी लंबे समय से गायब है। इस कारण कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को पानी पीने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में हैंडपंप के चारों ओर बड़ी-बड़ी घास उग आई है और गंदगी फैली हुई है। इसकी साफ-सफाई अभी तक नहीं कराई गई है। यह स्थिति ऐसे समय में सामने आई है, जब योगी सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र ने बताया कि उन्होंने स्कूल की सफाई और हैंडपंप की चौकी बनवाने के लिए कई बार शिकायत की है। इसके बावजूद भी इस दिशा में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रधानाध्यापक के मुताबिक, सरकारी नियम केवल कागजों पर ही सिमट कर रह गए हैं, जबकि जमीनी स्तर पर उनका पालन नहीं हो रहा है। यह मामला 14 जुलाई 2026, मंगलवार का बताया जा रहा है।
बहराइच में प्राथमिक विद्यालय में हैंडपंप की चौकी गायब:बच्चों को पानी पीने में दिक्कत, परिसर में गंदगी; प्रधानाध्यापक ने की शिकायत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












