Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सीआरपीएफ जवान से 2.74 लाख की ठगी:फॉरेक्स ट्रेडिंग के झांसे में फंसा,...

सीआरपीएफ जवान से 2.74 लाख की ठगी:फॉरेक्स ट्रेडिंग के झांसे में फंसा, 6 दिन बाद केस दर्ज

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में सोशल मीडिया पर फॉरेक्स ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने श्रीनगर में तैनात एक सीआरपीएफ जवान से 2.74 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़ित की शिकायत पर रुधौली पुलिस ने 6 दिन बाद बुधवार रात 11 बजे मुकदमा दर्ज किया। रुधौली थाना क्षेत्र के सुरवार खुर्द निवासी अमित कुमार सिंह वर्तमान में श्रीनगर में सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर फॉरेक्स ट्रेडिंग से संबंधित एक वीडियो देखा था। इसके बाद एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और खुद को विवेक कुमार बताते हुए फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि आरोपी ने अमित कुमार सिंह को व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। इस लिंक को खोलने के बाद अमित ने अलग-अलग तारीखों में पेटीएम के माध्यम से कुल 2,74,700 रुपये का निवेश कर दिया। शुरुआत में उन्हें अच्छे मुनाफे का भरोसा दिलाया गया, लेकिन बाद में न तो निवेश की गई रकम वापस मिली और न ही कोई लाभ प्राप्त हुआ। तब उन्हें अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने 9 जुलाई को थाने में शिकायत की। रुधौली पुलिस ने 15 जुलाई रात 10.54 बजे साइबर धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संजय कुमार दूबे को सौंपी गई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार दुबे ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments