20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को शनिवार तड़के जंतर-मंतर से हटाकर हॉस्पिटल ले जाया गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के तहत उन्हें सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट किया गया। सोनम वांगचुक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए शनिवार सुबह इसकी जानकारी दी है। पार्टी ने कहा, ’20 जुलाई को होने वाला ‘चलो संसद’ मार्च तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। सोनम वांगचुक के बाद अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए हैं।’
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
दिल्ली पुलिस ने एक्स पर बताया कि हाई कोर्ट के आदेश और डॉक्टरों की सलाह के बाद सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, अस्पताल ले जाते समय कुछ प्रदर्शनकारियों ने रोकने की कोशिश की, जिससे थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि, पुलिस ने शांति और संयम बनाए रखते हुए पूरी प्रक्रिया सुरक्षित तरीके से पूरी की। साथ ही पुलिस ने जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक वहां से हटने की अपील की।
अभिजीत दीपके करेंगे भूख हड़ताल
वांगचुक के बाद अब सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. पार्टी ने इसकी जानकारी दी है। सीजेपी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, ‘अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए हैं। 20 जुलाई को होने वाला ‘चलो संसद’ मार्च तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा।’
https://twitter.com/CJP_for_India/status/2078348132367352037












