महराजगंज के फरेंदा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 गणेशपुर (सिविल लाइन) के निवासियों ने मानसूनी बरसात से पहले विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया है। निवासियों का आरोप है कि वार्ड सभासद केवल अपने घर और उसके आसपास की सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता दे रहे हैं। उनका कहना है कि वार्ड के अन्य मोहल्लों की सड़कें, नालियां और सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई हिस्सों में नालियों की सफाई न होने से पानी जमा रहता है और सड़कें गड्ढेदार हो चुकी हैं। बरसात में स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। सुरेश कुमार, दिनेश श्रीवास्तव, प्रवीण और हेमन्त कुमार सहित कई स्थानीय निवासियों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की। उन्होंने इसे भेदभावपूर्ण विकास बताया और कहा कि यह एक निर्वाचित प्रतिनिधि की भूमिका के अनुरूप नहीं है। निवासियों ने स्पष्ट किया है कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि समान और समग्र विकास की मांग करना है। उन्होंने सभासद से वार्ड नंबर 6 के सभी क्षेत्रों का समान रूप से निरीक्षण कर सड़क मरम्मत, नाली की सफाई और नियमित स्वच्छता व्यवस्था में सुधार जैसे त्वरित सुधारात्मक कार्य करने की अपील की है। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे संगठित होकर उच्च अधिकारियों और नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष अपनी मांगें उठाएंगे। वार्डवासियों ने “विकास सबका — अधिकार सबका” का नारा दिया
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
फरेंदा: वार्ड 6 में विकास कार्यों पर भेदभाव का आरोप:निवासियों का आरोप, सभासद सिर्फ अपने घर के पास करा रहे विकास कार्य
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












