Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोनौली पुलिस और SSB का संयुक्त गश्त:लोगों के जेब किए चेक, वाहनों...

सोनौली पुलिस और SSB का संयुक्त गश्त:लोगों के जेब किए चेक, वाहनों की डिक्की खोलवाकर देखा


महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोनौली पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान नौतनवा क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्र और कस्बा सोनौली में चलाया गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा और सोनौली चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए गहन चेकिंग की गई। सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, तस्करी और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। संयुक्त गश्त के दौरान स्थानीय नागरिकों से भी संवाद स्थापित किया गया। उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा एसएसबी को देने के लिए प्रेरित किया गया। महराजगंज पुलिस और एसएसबी द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए इस प्रकार के संयुक्त अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments