#बस्ती_न्यूज
समाजवादी छात्र सभा ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को तोड़े जाने के विरोध में शुक्रवार को बस्ती शहर के एपीएन डिग्री कॉलेज परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अजय यादव ने किया। दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और संगठन के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और अपना समर्थन दर्ज कराया। सपा नेता राम आशीष वर्मा उर्फ नन्हे पहलवान ने कहा कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि शिक्षा और सामाजिक विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के खिलाफ की जा रही कार्रवाई शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य के लिए उचित नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शिक्षा संस्थानों को मजबूत किया जाना चाहिए, न कि उन्हें कमजोर करने वाले कदम उठाए जाने चाहिए। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के संरक्षण और शिक्षा के अधिकार के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। उपस्थित छात्रों ने यह भी कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय लिए जाने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। जिलाध्यक्ष अजय यादव ने इस दौरान कहा कि समाजवादी छात्र सभा छात्रों के हितों से जुड़े हर मुद्दे पर लगातार संघर्ष करती रही है और भविष्य में भी करती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय को लेकर की जा रही कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपने आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप देगा। कार्यक्रम में रजनीश यादव, राहुल सिंह, राम आशीष वर्मा उर्फ नन्हे पहलवान, अखिलेश यादव, विवेक यादव, अमर प्रताप, अजय कुमार, अनिल यादव, मोहम्मद हारिश, विक्की गौड़, मोहम्मद सलीम, रहमान सिद्दीकी, कमलेश यादव और अजय पाल सहित कई छात्र-छात्राएं और समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान:तोड़े जाने के विरोध में सिग्नेचर किए, बोले- छात्रों का भविष्य खतरे में आ जाएगा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












